रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सियासी संग्राम

Share News

कांग्रेस नेता ने हटाई चादर, बीजेपी विधायक ने गंगाजल से धोया चौक

रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर शहीद की प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा और बीजेपी विधायक शिव अरोरा के बीच भारी हंगामा। जानें क्यों प्रतिमा को गंगाजल से धोना पड़ा और क्या है पूरा विवाद।

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शहीदी दिवस के अवसर पर कई महीनों से चादर से ढकी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमा गई।

कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने सोशल मीडिया पर शहीद भगत सिंह की नव स्थापित प्रतिमा पर चादर लिपटी देखने के बाद प्रतिमा से चादर हटा दी। उनका तर्क था कि शहीदी दिवस पर प्रतिमा को ढका रखना शहीद का अपमान है।

जैसे ही इसकी जानकारी बीजेपी विधायक शिव अरोरा को लगी, वे समर्थकों के साथ मौके पर पहुँच गए। विधायक ने इसे ‘अराजकता’ करार दिया और प्रतिमा स्थल को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण करने का दावा किया। उन्होंने प्रभारी एसडीएम गौरव पाण्डे को मौके पर बुलाया और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

नेताओं के अपने – अपने तर्क..

शहर में शहीद का शहीदी दिवस सादगी के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद की प्रतिमा चादर से ढकी हुई थी। जो कि शहीद का अपमान सामान है। सोशल मीडिया पर खबर देखते ही उन्होंने प्रतिमा पर से चादर हटाने का निर्णय लिया और चादर हटाकर सार्वजनिक कर दिया,क्योंकि विधायक जी वोट बैंक की खातिर समय की प्रतीक्षा कर रहे थे। सच्चाई यह है कि शहीदी दिवस पर ही लोकार्पण होना चाहिए।” मोहन खेड़ा, कांग्रेस नेता

सर्व समाज की मांग पर आदमकद शहीद की प्रतिमा स्थापित की थी और सर्व समाज ने निर्णय लिया था कि 13 अप्रैल बैसाखी वाले दिन ही हजारों लोगों के बीच ही प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएंगा। बावजूद इसके झूठी लोकप्रियता बटोरने के लिए कांग्रेस नेता मोहन ने अराजकता फैलाने वाली शर्मसार हरकत की है,जबकि कई वर्षो से कांग्रेस नेता या फिर जनप्रतिनिधि ने चौकी कोई सुध नहीं ली। निर्धारित तिथि पर भव्य लोकार्पण समारोह होगा और जनता ने कांग्रेस नेता का दोहरा चरित्र भी देख लिया है।” शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर

 

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *