रामनगर के दो तस्कर बाजपुर में गिरफ्तार

Share News

तीन तमंचे और भारी मात्रा में गांजा हुआ बरामद

न्यूज एंड नॉक डेस्क। रुद्रपुर। बाजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन तमंचे और 50,000 से अधिक कीमत का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी अजय गणपति ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 14 अप्रैल को बाजपुर कोतवाली पुलिस टीम लेवडा नदी तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। इनके पास से 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे (315 बोर) और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों अभियुक्त सेरान अन्सारी निवासी खताड़ी, रामनगर और मौ0 अबूजर निवासी खताड़ी, रामनगर शामिल हैं।

अभियुक्त मौ0 अबूजर के खिलाफ पूर्व में भी अल्मोड़ा जनपद के भतरोजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *