रुद्रपुर में गैस रिसाव से घर में धमाका, 06 लोग झुलसे

Share News

गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र मेंचामुंडा मंदिर के पीछे स्थित एक घर में गैस रिसाव के कारण जोरदार धमाका हो गया। इससे घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 06 लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार की सुबह वार्ड नंबर 9, अनिल गुप्ता के घर में गैस लीक होने से आग लग गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के नेतृत्व में फायर टेंडर और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुँच गया।

टीम और स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मलबे और आग के बीच फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी 06 घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *