रुद्रपुर के मुखर्जीनगर में 27.61 लाख से चमकेगी किस्मत

महापौर ने किया पांच सड़कों का शिलान्यास

न्यूज एंड नॉक डेस्क, रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 05, मुखर्जीनगर में 27.61 लाख की लागत से बनने वाली 5 सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। महापौर ने कहा कि धामी सरकार के नेतृत्व में शहर के हर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही नगर निगम का लक्ष्य है।

शुक्रवार को वार्ड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता ने महापौर का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की गति अभूतपूर्व है। उन्होंने बताया कि नगर निगम का लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर काम करना है। रुद्रपुर को ‘स्मार्ट और क्लीन सिटी’ बनाने के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान और आंतरिक मार्गों के जाल बिछाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस अवसर पर पार्षद कुसुम शर्मा, राधेश शर्मा, योगेश उपाध्याय सहित भारी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement