UBSE Result 2026: बागेश्वर जिला रहा प्रदेश में अव्वल

Share News

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने घोषित क्योंउत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 

न्यूज एंड नॉक डेस्क, रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और परिषद के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षाफल जारी किया। इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी है, जबकि जनपदों में बागेश्वर का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।

हाईस्कूल परीक्षा में इस बार कुल 92.10% परीक्षार्थी सफल रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.33% अधिक है। इसमेंबालक 88.03% और बालिकाएं 96.07% उत्तीर्ण (बेटियों का शानदार प्रदर्शन) हुई हैं।

हाईस्कूल टॉपर्स:

अक्षत गोपाल (रामनगर, नैनीताल) – 98.20% (491/500) अंकों के साथ प्रथम स्थान।

इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) एवं भूमिका (खैरना, नैनीताल) – 98.00% अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान।

योगेश जोशी (बागेश्वर) – 97.80% अंकों के साथ तृतीय स्थान।

इंटरमीडिएट (12वीं) का परीक्षाफल

इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 85.11% रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 1.88% का सुधार देखा गया।।इसमें बालक।81.93% और बालिकाएं 88.09% उत्तीर्ण हुई।

 

इंटरमीडिएट टॉपर्स:

गीतिका पंत (बागेश्वर) एवं सुशीला मेहंदीरत्ता (भूरारानी, ऊधम सिंह नगर) – 98.00% (490/500) अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

आर्यन (ऋषिकेश, देहरादून) – 97.80% अंकों के साथ द्वितीय स्थान।

वंशिका (हरिद्वार) – 97.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान।

बागेश्वर जिले ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

जनपदों के प्रदर्शन की बात करें तो बागेश्वर जिला प्रदेश में शीर्ष पर रहा। हाईस्कूल में बागेश्वर का कुल पास प्रतिशत 96.98% रहा। इंटरमीडिएट में भी बागेश्वर ने 94.81% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *