खाई में गिरी ऑल्टो कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

– रुद्रप्रयाग में पाली लिंक रोड पर हुआ हादसा

– एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रूद्रप्रयाग। जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है।  पाली लिंक रोड पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में कुल आठ लोग सवार थे और तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।

शनिवार को डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। गहरी खाई और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में महेन्द्र सिंह (68 वर्ष), अंजन सिंह (42 वर्ष), संगीता देवी (32 वर्ष) की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि रेशमा देवी (पत्नी अंजन सिंह), दक्षित (5 वर्ष), सानवी (3 वर्ष), वैभव (10 वर्ष), विहान (8 वर्ष) घायल हो गए। घायल और मृतक उथिंड गाँव के एक ही परिवार के रहने वाले थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement