


बरेली के सगीर ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर। एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में अश्लील वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात बरेली निवासी सगीर से हुई थी। सगीर ने उसे अपनी बातों में फंसाया और शादी का वादा किया। इस दौरान उसने युवती के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने सगीर से शादी करने की बात कही, तो उसके तेवर बदल गए। आरोपी ने न सिर्फ शादी से इनकार किया, बल्कि पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सगीर के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

