देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त कट्टरपंथी गिरफ्तार

Share News

– उत्तराखंड एसटीएफ का अपराधियों पर दोहरा प्रहार

– फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क का एक और सदस्य दबोचा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने राज्य की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने एक तरफ अंतरराष्ट्रीय संपर्कों वाले एक कट्टरपंथी को गिरफ्तार किया है, तो वहीं दूसरी तरफ अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए एक और आरोपी को दबोचा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ ने गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार की रात गदरपुर निवासी मो. सलाउद्दीन को हिरासत में लिया। आरोपी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को भ्रमित कर कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने का आरोप है। आरोपी के मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में सिग्नल और टेलीग्राम ऐप्स पर ऐसे कई समूह और चैट्स मिले हैं, जिनमें कथित तौर पर जिहाद, शहादत और राष्ट्रविरोधी विचारों से संबंधित सामग्री मौजूद थी।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को पाकिस्तान द्वारा मलेशिया में बैठे एक हैंडलर के माध्यम से संचालित किया जा रहा था और वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। सर्च अभियान में अभियुक्त की निशानदेही पर एसटीएफ ने एक पिस्तौल, 5 कारतूस, 4 डेटोनेटर और 2 AK-47 के कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में कुछ चैट्स डिलीट करने की बात स्वीकार की है। जांच में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से भी उसके संपर्क सामने आए हैं, जिसके लिए उत्तर प्रदेश में भी दबिश दी जा रही है।

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इधर दूसरे बड़े मामले में, एसटीएफ ने राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता की जांच के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। काशीपुर कोतवाली में दर्ज एफआईआर की विवेचना के दौरान

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *