रुद्रपुर के सुंदरपुर में विकास कार्यों की बड़ी सौगात

Share News

प्रभारी मंत्री बत्रा और विधायक अरोड़ा ने किया 60 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। प्रदेश के परिवहन एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने सुंदरपुर क्षेत्र में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 60 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

विधायक निधि और क्षेत्र पंचायत निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में आनंदखेड़ा में 15 लाख की लागत से भंडारा हॉल का निर्माण, सुंदरपुर में जुगल बछाड़ के घर को जाने वाले मार्ग पर 5 लाख की सीसी रोड तथा सपन के घर से अरविंद के घर तक ₹5 लाख से सीसी रोड निर्माण, मुकरदपुर व जाफरपुर: श्मशान घाटों का 5-5 लाख से सौंदर्यीकरण,विजयनगर में मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य और छतरपुर के डिवाइन कॉलोनी मुख्य मार्ग से प्रमोद कुमार गुप्ता के घर तक सीसी मार्ग निर्माण शामिल हैं।

इस अवसर पर हरेला पर्व के मद्देनजर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक शिव अरोड़ा ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में विधायक शिव अरोड़ा के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है और सरकार लगातार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक शिव अरोड़ा ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सुंदरपुर क्षेत्र में ही 50 लाख से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत व पूर्ण कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि रुद्रपुर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। हमने उन सड़कों का भी कायाकल्प किया है जो वर्षों से स्थानीय जनता के लिए नासूर बनी हुई थीं।

वहां पर मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज, निर्मला सिंह, हरीश भट्ट, दीपक गिरि, वंदना ढाली, अजितेश पाइक, गुरबाज दुमरा, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, इंद्रपाल चौधरी, राजकुमार चौधरी सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *