राजनीति नहीं, अभिषेक का इलाज पहली प्राथमिकता: रामपाल सिंह

Share News

– किसी की जिंदगी से बढ़कर नहीं है राजनीति

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। नगर निगम कर्मचारी अभिषेक के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पूर्व मेयर एवं दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस संकट की घड़ी में राजनीति करने के बजाय घायल युवक को बेहतर इलाज दिलाना और उसका जीवन बचाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राममूर्ति अस्पताल में भर्ती अभिषेक का हाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

रामपाल सिंह ने कहा कि जब एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा हो, उस समय राजनीति करना सही नहीं है। हमारी पहली चिंता अभिषेक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उसके परिवार को हर संभव सहयोग देना है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही उनका पूरा ध्यान डॉक्टरों के संपर्क में रहकर अभिषेक के उपचार की व्यवस्था पर रहा। दुर्घटना में शामिल वाहन चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। ऐसे में कानून अपना काम कर रहा है। रामपाल सिंह ने अपील की कि अफवाहों और बयानबाजी से बचकर सभी को कानून प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए और अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करनी चाहिए।

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *