ब्रेकिंग न्यूज: उधम सिंह नगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

– बड़े तस्कर से खरीदता था स्मैक, 57 ग्राम स्मैक बरामद

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

दिनेशपुर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बुकसौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में स्मैक बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छिन्दर सिंह निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी छिन्दर सिंह ने उस व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है जिससे वह स्मैक खरीदकर लाता था। इसके अलावा उसने क्षेत्र में नशे की तस्करी में शामिल अन्य लोगों और ग्राहकों के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दिनेशपुर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement