सीएम धामी का जन्मदिन: पांच मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

– विधायक शिव अरोड़ा संग कार्यकर्ताओं ने दीं आहुतियां

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर के ऐतिहासिक पांच मंदिर में स्थानीय विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में भव्य हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति देकर मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक अरोड़ा ने मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके संकल्पनिष्ठ नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सनातन सांस्कृतिक अस्मिता और विकासोन्मुखी आकांक्षाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री दिन-रात प्रयासरत हैं। पांच मंदिर में आयोजित यह हवन-यज्ञ प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना का अवसर है।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रोशन अरोरा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, ओमप्रकाश अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सोनू अनेजा, हरीश सुखीजा, प्रीति धीर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव और जगदीश तनेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement