मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर की गई साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। अल्मोड़ा जिले की एक ट्रस्ट संचालित को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपये की ठगी कर दी। साइबर क्राइम थाना सेल ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिर्तोला आश्रम, दन्या, अल्मोड़ा की रहने वाली चित्रा अय्यर साह ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात कॉलर ने व्हाटसअप कॉल की थी। कॉलर ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अर्थोरिटी ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि केनरा बैंक में उसके आधार कार्ड से खाता खुला है। उसकी बैंक खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इस वजह से खाताधारक चित्रा अय्यर साह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। कॉलर ने कई पुलिस अधिकारियों से उसकी बात कराई थी। इसमें बाद उसे डिजिटल अरेस्ट कर 31 दिसंबर को उसके बैंक खाते से 1.20 करोड़ रुपये ठगों ने बताए खाते में ट्रांसफर करवा दिए। उसको जांच के बाद रकम वापस खाते में डालने का आश्वासन दिया था। कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट होने के बाद उसने परिचित को कॉल की तो पता चला कि साइबर ठगों ने ठगी की है।

