पहले कार रुकवाई फिर युवक पर बरसा दिए लाठी-डंडे

Share News

चार हमलावरों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। एक युवक ने चार लोगों पर उसकी कार रुकवाकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कपिल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भगवानपुर, रूद्रपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि एक जनवरी की दोपहर  वह अपने एक वर्कर को उसके घर छोड़ने फुलंसुगा गया था। वापसी पर जब वह रोडवेज के निकट, रामपुर रोड पप्पू टी स्टाल (मैगी प्वाइंट) के निकट पहुंचा तो कार सं०-UK04 R 2756 में बैठे 4 लोगों ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उसने अपनी कार रोकी तो आरोपियों ने उसे कार से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। उसके साथी रवदीप सिंह निवासी-फुलसुंगा, जनपद रोड, रुद्रपुर एवं हिमांशु जायसवाल निवासी ग्राम कीरतपुर ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मार-पीट की। मारपीट में उसे और उसके दोनों साथियों को काफी चोटें आयी हैं। आरोपी मौके से यह कहकर भाग गए कि आज तो बच गया है, अगली बार जान से मार देंगे। आरोपियों ने उसकी हत्या करने के इरादे से तथा षडयंत्र रचकर हमला किया था। ये लोग उसके साथ कोई अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते थे। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *