रुद्रपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पड़ोस में रहता था अभियुक्त

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, एक मई  को थाना ट्रांजिट कैंप में एक महिला ने तहरीर देकर पड़ोसी विजय चंद्रा पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था। रविवार की शाम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शिवनगर तिराहे से घेराबंदी कर अभियुक्त विजय चन्द्रा निवासी राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप और मूल निवासी कस्बा सैफनी, ईदगाह मोहल्ला, थाना सैफनी, जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *