तेंदुए की दो खाल, हड्डियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

– नैनीताल के पंगोट क्षेत्र से की गिरफ्तारी

– उत्तराखंड एसटीएफ, पुलिस व नैनीताल वन प्रभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर।  उत्तराखंड एसटीएफ तथा नैनीताल वन प्रभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे के तेंदुए की दो खाल व हड्डियां बरामद हुई हैं। एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था ।

शुक्रवार को एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ ने गुरुवार को नैनीताल क्षेत्र में वन प्रभाग के साथ वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था। इस पर एसटीएफ की 01टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही करने के लिए लगाया गया था। गुरुवार को  जब तस्कर वन्यजीव तस्कर महेश सिंह कपकोटी निवासी कपकोट, बागेश्वर तेंदुए की खालों को किसी पार्टी को बेचने के लिए नैनीताल के क्षेत्र में पहुँचा तो टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत जांच में स्पष्ट हो पायेगा कि तेंदुए का शिकार कब और कौन से जंगल से कैसे किया गया। पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध नैनीताल की नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

—

छह महीने पुरानी हैं खालें

नैनीताल। डीएफओ नैनीताल वन प्रभाग आकाश गंगवार ने   बताया कि एसटीएफ से वन्यजीव तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज की टीम ने उत्तराखण्ड एसटीएफ के साथ कार्यवाही कर वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 02 तेंदुए की खाल 07फिट व 6 फिट लंबी और 4.350 किग्रा. हड्डियां बरामद हुई हैं। तस्कर से प्रारम्भिक पूछताछ में इसके और भी साथियों की भूमिका सामने आयी है। खालें करीब 06 माह पुरानी लग रही हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उत्तराखण्ड एसटीएफ के निरीक्षक एमपीसिंह, उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी, उ0नि0 प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह बिष्ट, जगपाल सिंह, रियाज अख्तर, आरक्षी मोहित वर्मा, नैनीताल वन प्रभाग के रेंजर ललित मोहन कार्की, वन दरोगा आनन्द लाल, विमला नगरकोटि, कुमार सौरभ, राजेन्द्र वर्मा शामिल रहे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement