13 वर्षीय नाबालिग को गर्भवती करने वाला आरोपी अनिकेत गिरफ्तार

ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, चार जुलाई  को एक महिला ने कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री की जान-पहचान क्षेत्र के ही अनिकेत नामक युवक से थी। आरोप है कि अनिकेत ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विवेचना उपनिरीक्षक पूनम रावत के सुपुर्द की गई।पुलिस ने नामजद अभियुक्त अनिकेत को उसके निवास स्थान गली नंबर 16, मछली मार्केट, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम पिपरिया बांसखेड़ा, थाना निगोही, जिला शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement