


विधायक शिव अरोरा का दावा, एक और संकल्प हुआ पूरा
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा का एक और बड़ा संकल्प अब धरातल पर उतरने जा रहा है। साल 2026 से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शुरू होने की राह पर है। विधायक शिव अरोरा ने मेडिकल कॉलेज का दौरा कर प्राचार्य ऊषा रावत के साथ वहाँ चल रही व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।मेडिकल कॉलेज में 14 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन इंस्टॉल करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, साथ ही डायग्नोस्टिक लैब भी जल्द शुरू होने वाली है। इससे अब गरीब और आम जनता को महंगे प्राइवेट टेस्टों से मुक्ति मिलेगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा ने।मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के बाद कहा कि 25 जून 2026 को नेशनल मेडिकल काउंसिल इंडिया की चार सदस्यीय टीम (डॉ. शेखर प्रधान के नेतृत्व में, जिसमें डॉ. अहमद हुसैन, डॉ. सोरदीप रे और डॉ. रविंद्र पाटिल) ने रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। टीम ने अपने सर्वे में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2026 से शुरू करने के लिए पूरी तरह अनुकूल पाया है और इसकी रिपोर्ट सकारात्मक रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देशन में पूरी उम्मीद है कि नीट की काउंसलिंग के माध्यम से रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को आवंटित 100 एमबीबीएस सीटों पर छात्रों के दाखिले और पढ़ाई इसी वर्ष से शुरू हो जाएगी।
विधायक ने बताया कि चुनाव से पहले उन्होंने जनता के सामने 13 बिंदुओं का जो संकल्प पत्र रखा था, उसमें रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण एक प्रमुख संकल्प था। विधायक बनने के बाद उन्होंने विधानसभा सत्रों के दौरान इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर लगातार पैरवी की। मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच, जिला प्रशासन की कार्यकुशलता और विधायक की लगातार मॉनिटरिंग के चलते आज यह सपना सच होने जा रहा है। विधायक ने कहा कि पिछले 4 साल से वह जिसके लिए संघर्ष कर रहे थे, वह संकल्प अब पूर्णता की ओर है। इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।
वहां पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ऊषा रावत, डॉ. एसएस भंडारी, सृजन श्रीवास्तव, सुमन पंत, डॉ. हेमन्त दत्त, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. वरुण प्रसाद सहित भाजपा नेता राधेश शर्मा, सोनू अनेजा, बिट्टू चौहान, मनोज मदान, सुनील यादव, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, विधान राय, मयंक कक्कड़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

