आसिफ को मात देकर अवतार ने जीती ट्रॉफी

बिन्दुखेड़ा में चल रहे कुश्ती दंगल का हुआ समापन

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा में आयोजित 74 वें विशाल कुश्ती दंगल मेला संपन्न हो गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फाइनल मैच में अंतिम कुश्ती के रूप में झंडी वाली कुश्ती का।मुकाबला हुआ। इसमें अवतार सिंह काशीपुर ने आसिफ दिल्ली को पछाड़कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। विजेता अवतार सिंह काशीपुर और उपविजेता आसिफ दिल्ली को नगद धनराशि और ट्रॉफी भेंट की गई। इस कुश्ती दंगल मेले में देश भर के तमाम पहलवान पहुंचे थे।

दंगल से पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अरदास की गई और मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा की लोहड़ी मांघी और मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं ग्राम सभा बिंदुखेड़ा द्वारा पिछले कई दशकों से विशाल कुश्ती दंगल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूर दराज से आए पहलवान अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं।

उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए यह खेल आज भी बेहद लोकप्रिय है। पहले कुश्ती गांव का खेल कहा जाता था। लेकिन आज कुश्ती ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। कुश्ती के खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। गुरुद्वारा कमेटी बिंदु खेड़ा की ओर से समाजसेवी चुघ को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान काबल सिंह, अमरजीत सिंह, भजनीक सिंह, सोना सिंह, विचित्र सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह ,बलकार सिंह, जोगेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, सूरज आर्य, सत्ता कोली,अजय मिश्रा, सोनू शर्मा, मोंटू आर्य, पवन सागर समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement