31वीं वाहिनी पीएसी में हैण्डबॉल कलस्टर प्रतियोगिता शुरू

पहले दिन 31वीं वाहिनी और चम्पावत जीते

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। 25 जून तक चलने वाली ‘तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी उत्तराखण्ड पुलिस हैण्डबॉल कलस्टर प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक पीएसी/कार्मिक सुनील कुमार मीणा ने बैण्ड की मधुर धुनों के बीच किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न जनपदों और वाहिनियों की कुल 09 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिनमें लगभग 144 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद  हैण्डबॉल का पहला मुकाबला पहला 31वीं वाहिनी पीएसी बनाम आईआरबी द्वितीय वाहिनी के बीच खेला गया। बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में 31वीं वाहिनी पीएसी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 07 गोल अधिक अर्जित कर शानदार जीत दर्ज की।

दूसरा मैच जनपद पिथौरागढ़ बनाम जनपद चम्पावत के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद चम्पावत की टीम 0-2 के अंतर से विजेता रही। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक कुमायूं रेंज निवेदिता कुकरेती (आईपीएस) करेंगी।

वहां पर देवेन्द्र पींचा सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, पंकज भट्ट सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, डॉ. हरीश वर्मा सेनानायक, आईआरबी प्रथम, मिथिलेश कुमार उप सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, बिमल कुमार आचार्य उप सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी, विमल रावत सहायक सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, प्रतिमा भट्ट सहायक सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी सहित अनेक मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement