दून में खून-खराबा, 14 दिन में चार हत्याओं से सहमी राजधानी – बोले प्रीतम सिंह, कानून व्यवस्था फेल

Share News

हल्द्वानी –
उत्तराखंड में नियम क़ानून ब्यबस्था पर कांग्रेस ने कई सवाल उठा दिये हैँ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह आज हल्द्वानी पहुंचे, प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया, उन्होंने कहा देहरादून में 14 दिन के अंदर 4 मर्डर….. जब ये हाल अस्थाई राजधानी देहरादून का है तू पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा? प्रीतम सिंह ने एक और बड़ा आरोप लगाया…. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर जो महिला अपराध घटित हो रहे हैं उनमें भाजपा के नेता सलिप्त हैं,
                  मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सवाल पर भी प्रीतम सिंह ने सरकार को जमकर घेरा, प्रीतम सिंह ने कहा जब भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता तो वो पूरे देश के अंदर कुछ ऐसे मुद्दे पैदा करना चाहती है जिस देश और प्रदेश का सांप्रदायिक माहौल खराब हो….. प्रीतम सिंह ने कहा सरकार यह बताएं कि कि कांग्रेस नेता का बयान यह है कि प्रदेश के अंदर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को खोला जाए, उन्होंने कहा कि जो जमीन आवंटन की गई है उस पर यदि शैक्षणिक संस्थान नहीं खोला जा रहा है तो सरकार अपनी तरफ से कार्यवाही करें,  आखिर सरकार को रोका किसने है???? प्रीतम सिंह ने कहा कि 2027 के चुनाव में पर पानी के लिए सत्ता में बैठे लोगों के पास मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है,
 प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से सवाल किये….
 प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं आखिर मुख्यमंत्री मौन क्यों?????
 प्रदेश का नौजवान और युवा सड़क पर है मुख्यमंत्री मौन क्यों?
 खनन माफिया शराब माफिया उत्तराखंड में प्रदेश सरकार को चला रहे हैं आखिर मुख्यमंत्री मौन क्यों???
किसान उत्तराखंड में आत्महत्या कर रहे हैं मुख्यमंत्री मौन क्यों????

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *