ब्रेकिंग : रुद्रपुर में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी जितेंद्र पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली

Share News

– 21 जून को गाबा चौक पर ऐशप्रीत की कार पर हुई थी  फायरिंग

– फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र पर पुलिस ने न्यायालय से लिए थे वारंट और कुर्की के आदेश

गदरपुर रोड के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर चलाई थी गोली

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। चर्चित गाबा चौक फायरिंग मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने सोमवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पर फायर किए थे और पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बीते 21 जून को आरोपी जितेंद्र निवासी डिब्डिबा, बिलासपुर ने गाबा चौक पर ऐशप्रीत नामक युवक की गाड़ी पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से दो राउंड फायर किए थे। इस वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी थी। लगातार दबिश के बावजूद जब आरोपी हाथ नहीं आया, तो पुलिस ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट और कुर्की के आदेश प्राप्त कर उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया था, लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था।

सोमवार तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी जितेंद्र गदरपुर रोड की तरफ से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली जितेंद्र के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि फरारी के दौरान उसने कहां-कहां शरण ली थी। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे और अन्य सबूतों को भी फॉरेंसिक जांच के लिए शामिल

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *