नैनीताल में फंदे पर लटकी मिली बीएससी छात्रा

Share News

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आत्महत्या का अंदेशा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, नैनीताल। स्टाफ हाउस क्षेत्र में बीएससी तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच का रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहने वाली छात्रा सिमरन आर्या के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने कमरे के बाहर से आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर छात्रा का शव फंदे से लटका देख सबके होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाल हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

कोतवाल हेम चन्द्र पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन अभी तक खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *