रुद्रपुर के गांधी पार्क और उत्तरायणी पार्क का होगा कायाकल्प

Share News

टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू, जल्द शुरू होंगे कार्य

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। शहर के प्रमुख पार्कों को नया स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हो गई है। पहले चरण में गांधी पार्क और उत्तरायणी पार्क की दशा बदलने की कवायद की जा रही है।

मेयर विकास शर्मा ने बताया कि गांधी पार्क के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही पार्क में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। मेयर ने बताया कि गांधी पार्क के सुंदरीकरण के लिए 490.51 लाख रुपये की लागत का टेंडर जारी हुआ है। कार्य को 12 माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्क को आधुनिक सुविधाओं, हरियाली और आकर्षक ढांचे से लैस किया जाएगा ताकि नागरिकों को एक बेहतर स्थल उपलब्ध हो सके। उत्तरायणी पार्क के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए भी 285 लाख रुपये का टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कर दी है। इस योजना को 9 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तरायणी पार्क में भी आधुनिक सुविधाओं से जुड़ी संरचनाओं का विकास किया जाएगा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की घोषणाओं के फलस्वरुप ये दोनों विकास कार्य रुद्रपुर के सौंदर्यीकरण और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू होने जा रही है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *