दिल्ली से भीमताल आ रहा था वाहन, चार बच्चों की हालत गंभीर
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, भीमताल। दिल्ली से भीमताल आ रहा टेंपो ट्रैवलर बोहराकून में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 लोगों और ड्राइवर) को रेस्क्यू किया। हादसे में 18 लोग घायल हो गए और चार बच्चों को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
रविवार की शाम 5.30 बजे दिल्ली से भीमताल जा रहा टेंपो ट्रैवलर बोहराकून में 40 मीटर खाई में गिर गया। टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो वयस्क और 16 बच्चों को चोटे आई हैं। पुलिस रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। चोटिल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी भीमताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल बच्चों में से गंभीर घायल 04 बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से
हल्द्वानी भेजा गया है।

