नशे के सौदागर के पास मिला 16 किलो डोडा और तमंचा

एसओटीएफ कुमाऊं और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, पुलभट्टा। एसओटीएफ कुमाऊं और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक  रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सिरौली कला क्षेत्र में  चेकिंग के दौरान एक बुलेट सवार युवक को रोका।

तलाशी लेने पर अभियुक्त आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद निवासी सिरौली कला, किच्छा के पास से 16.560 किलोग्राम डोडा, 315 बोर का तमंचा, 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिल की सीज कर दिया।

आईजी ने एसएसपी ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए हैं कि अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की जाए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कहाँ-कहाँ फैला है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement