पत्नी से हुई कहासुनी से नाराज पति ने लगाई फांसी

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की घटना, किसी बात पर हुई थी लड़ाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दंपति के बाद हुए झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। नाराज पति ने घर कर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार,  वार्ड नंबर पांच, अरविंदनगर निवासी जितेंद्र कुमार (30) अपनी पत्नी व सात माह की बेटी के साथ रहता था। वह सिडकुल की कंपनी में दिहाड़ी मजदूरी कर जीविका चलाता था। बताया जा रहा है कि दंपत्ति में अक्सर मामूली विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और पति गुस्सा होकर अपने कमरे में चला गया।

बुधवार की सुबह भी दंपत्ति के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पति अपने कमरे में जाता है और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने काफी आवाज लगाई और देवर राजकुमार को फोन कर सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में जितेद्र फंदे पर लटका हुआ था। जब तक उसे फंदे से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement