


बाराखोली रेंज में एनएच 74 पर हुआ हादसा
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, किच्छा। तराई पूर्वी वन प्रभाग के बाराखोली रेंज स्थित एनएच 74 में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टीम अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक तराई पूर्वी वन प्रभाग के बारखोली रेंज में पिपलिया के पास बृहस्पतिवार को रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चार साल के नर गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर देर रात वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशिक्षुआईएफएस (वन क्षेत्राधिकारी) रेंजर बाराखोली श्रीन पंडित ने बताया कि पिपलिया के पास एक गुलदार का शव मिलने की सूचना मिली थी। गुलदार 4 साल का नर था। हादसे के कारणों की जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।

