एसएसपी में मिली मीना शर्मा, वॉइस सैंपलिंग की मांग

Share News

बोली, कौन कौन थे शामिल, इसकी जांच और कार्रवाई हो

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। सियासत के केंद्र में चल रहे ऑडियो प्रकरण को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा पुलिस की चौखट पर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की।  एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ऑडियो को जांच के लिए भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

दरअसल दिसंबर 2024 में पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा व उनके पति के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का ऑडियो वायरल हुआ था। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेत्री ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोला था। एक साल तक कार्यवाही नहीं हुई तो मीना कोतवाली में धरना दिया था और तब पुलिस ने ठुकराल पर मुकदमा दर्ज किया था।

शुक्रवार को मीना शर्मा पुलिस कार्यालय पहुंची और एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। मीना ने कहा कि कि ऑडियो असली है या नकली, इसकी जांच की जाए।। आवाज पूर्व विधायक की है या किसी और की, इसकी पुष्टि वाइंस टेस्टिंग के बाद होगी। कहा कि ऑडियो किसके मोबाइल से बनाई गई, कौन-कौन लोग तालियां बजाकर चरित्र हरण पर हस रहे थे और ऑडियो को वायरल करने वाले लोग कौन है, इन सभी को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएंगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *