रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से देवर के सामने गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

– तीन लड़कों पर तमंचा तानकर वारदात को अंजाम देने का आरोप

– पुलिस शक के आधार पर देवर से कर रही पूछताछ

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। सरस मेले से देवर के साथ घर लौट रही विवाहिता से तमंचे की नोक पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस शक के आधार पर देवर से पूछताछ कर रही है, साथ ही गैंगरेप करने वालों को चिह्नित करने में जुटी है।

सोमवार को शहर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने रमपुरा चौकी में दी तहरीर में कहा कि 22 फरवरी को वह अपने देवर के साथ गाँधी पार्क रुद्रपुर में चल रहे मेले को देखने गये थे। मेले से वापस आते समय रात समय करीब 9 बजे मोदी मैदान रुद्रपुर के पास देवर के जानने वाले 3 लड़के दो बाइक से वहां पहुंचे थे।

आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद इन लोगो ने एक बाइक पर देवर के पीछे बैठा दिया। उसे ठण्डी सड़क के पास सुनसान जगह पर ले गये और तीनों लड़कों ने देवर के सामने बारी- बारी से उससे बलात्कार किया। उसने इन लड़कों के बहुत हाथ पैर जोड़े लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू उस पर मारा

जिससे उसके बाएं हाथ की उंगली में जख्म हो गया। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली थी। उसे धमकी दी कि जब तुझे बुलाएंगे तो आना होगा वरना वीडियो वायरल कर देंगे। उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसका कहना है कि देवर तीनों लड़कों का जानता है। पुलिस ने मामले की जांच महिला दरोगा को सौंपी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement