पुलिस का नशे पर प्रहार: किच्छा में 122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुमाऊं एसओटीएफ और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, किच्छा। एसओटीएफ (SOTF) कुमाऊं और किच्छा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

​पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को लालपुर चौकी पुलिस और SOTF कुमाऊं की संयुक्त टीम ने लालपुर स्थित गुरूद्वारे वाली गली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।  तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 122.25 ग्राम  स्मैक बरामद हुई।

पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम संतोक सिंह (42 वर्ष) निवासी लालपुर, किच्छा बताया।  पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह सितंबर 2025 में भी करीब 152 ग्राम स्मैक के साथ जेल जा चुका है। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से नशे का काला कारोबार शुरू कर दिया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

​पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement