तीन नाबालिगों ने की थी घर पर चोरी, ज्वैलरी बरामद

Share News

12 मार्च को घर पर हुई थी चोरी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस में एक तीन नाबालिग किशोरों को हिरासत में लिया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने तीन नाबालिग किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से हाल ही में एक घर से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। बरामद किए गए सामान में सफेद धातु की पायल, सोने के दो टोप्स (एक बड़ा और एक छोटा, दोनों में लाल और सफेद नग जड़े हैं), ₹8700 नकद (₹500 के 13 नोट और ₹200 का एक नोट), और नीले रंग की HDFC बैंक की पासबुक शामिल है।

पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को निशान्त सिंह निवासी जनपद रोड, रूद्रा विहार कालोनी, ट्रांजिट कैम्प ने थाने में तहरीर देकर कहा कि 12 मार्च को उसके भाई जगविन्दर सिंह की मृत्यु हुयी थी। उस दिन उसकी सास जोगेन्द्र कौर आयी हुयी थी। 21 मार्च को उसके भाई का दसवा था। 20 मार्च को उसकी सास अपने दो बच्चो को लेकर अपने गाँव चली गयी थी। इसी रात उसके घर से 20 हजार रूपये कैश , चादी की पायल, एक जोड़ी सोने के टोप्स चोरी हो गए थे। 

पुलिस ने बताया कि तीन किशोरों को पुलिस संरक्षण में लेकर धारा 331(3)/317(2) BNS की बढौतरी की गयी है। तीनों को नाबालिक किशोरो के विरुद्ध किशोर न्याया बोर्ड के तहत कार्यावाही कि जा रही है।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *