लापरवाही पर नैनीताल डीएम का एक्शन, ओखलकांडा बीडीओ को किया डिमोट 

रामनगर किया गया संबद्ध, कुंवर सिंह सामंत को ओखलखंडा की कमान

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, नैनीताल।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विकासखंड ओखलकांडा में विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने के मामले में खंड विकास अधिकारी देशराज पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। उनको डिमोट कर रामनगर संबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी देशराज के खिलाफ विभागीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में अधिकारी पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए, जिसके बाद यह दंडात्मक कार्रवाई की गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार देशराज को ओखलकांडा बीडीओ के पद से हटाकर सहायक खंड विकास अधिकारी के रूप में विकासखंड रामनगर संबद्ध किया गया है। रामनगर में कार्यरत सहायक खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से ओखलकांडा में प्रभारी खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement