हरियाणा मार्का 60 बोतल व्हिस्की की बोतलों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आबकारी आयुक्त और महोदया के आदेश पर टीम ने डीडी चौक से दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 60 बोतल सिग्नेचर रेयर व्हिस्की बरामद की गई। बरामद की गई शराब पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ (केवल हरियाणा में बिक्री के लिए) का मार्का लगा हुआ था, जिसे अवैध रूप से उत्तराखंड में खपाने की तैयारी थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित अग्रवाल निवासी हाउस नंबर 64, दोहाल बुजुर्ग, थाना सरीला, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश और हाल निवासी चंडीपुर कलीनगर, थाना दिनेशपुर और विवेक गायन निवासी।हाउस नंबर 105, शक्तिफ़ार्म, थाना सितारगंज शामिल थे। आबकारी टीम ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक खटीमा बीएन जोशी सहित आबकारी विभाग के अन्य मुख्य कार्मिक शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement