उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बने प्रभात ध्यानी

Share News

नरेश नौडियाल को मिली प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी

द्विवार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से चुनी गई नई केंद्रीय कार्यकारिणी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के द्विवार्षिक सम्मेलन में पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई टीम की घोषणा की गई, जिसमें वरिष्ठ नेता प्रभात ध्यानी को केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव चुना गया है।

मंगलवार को सम्मेलन के दौरान चुनाव अधिकारी चारु तिवारी और पर्यवेक्षक डॉ. मोहन कांडपाल की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए प्रभात ध्यानी के नाम का प्रस्ताव राजकुमार त्यागी द्वारा रखा गया, जिसका अनुमोदन पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी और लालमणि ने किया। प्रधान महासचिव पद के लिए नरेश नौडियाल के नाम का प्रस्ताव कुलदीप मधवाल ने दिया, जिसका अनुमोदन आनंदी वर्मा, अमीनुर रहमान और हीरा देवी द्वारा किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने सर्वसम्मति से पार्टी की नई केंद्रीय टीम की घोषणा की।

केंद्रीय उपाध्यक्ष

कुलदीप मधवाल

देहरादून

केंद्रीय उपाध्यक्ष

नारायण राम

अल्मोड़ा

केंद्रीय उपाध्यक्ष

जे.पी. बडोनी

हरिद्वार

केंद्रीय महासचिव

दिनेश उपाध्याय

नैनीताल

केंद्रीय महासचिव

आनंदी वर्मा

अल्मोड़ा

केंद्रीय महासचिव

अमीनुर रहमान

हल्द्वानी

केंद्रीय सचिव

प्रकाश जोशी

द्वारहाट

केंद्रीय सचिव

किरण आर्य

सोमेश्वर

केंद्रीय सचिव

भोपाल सिंह रावत

कोटद्वार

केंद्रीय सचिव

लालमणि

रामनगर

केंद्रीय सचिव

बी.डी. असनोड़ा

गैरसैंण

इससे पूर्व, द्विवार्षिक सम्मेलन की शुरुआत में उत्तराखंड के तमाम जिलों से पहुंचे पार्टी प्रतिनिधियों ने पिछले दो वर्षों में पार्टी द्वारा चलाए गए जन-सरोकारों के आंदोलनों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत आख्या सदन के सामने रखी। वक्ताओं ने राज्य के मूल मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *