हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियो

Share News

सांसद अजय भट्ट समेत कई दिग्गजों ने किया भव्य शुभारंभ

न्यूज एंड नॉक संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के केंद्र हल्द्वानी में अब विश्वस्तरीय हाईटेक डोर और विंडो सॉल्यूशंस की सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। शहर के रामपुर रोड स्थित एटीएस इंटरप्राईजेज के तीसरे ‘टोस्टम स्टूडियो’ का भव्य शुभारंभ किया गया।  मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित आधुनिक डोर व विंडो सॉल्यूशंस की गुणवत्ता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। सभी ने प्रतिष्ठान के संस्थापक व भाजपा नेता ललित मिगलानी को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे प्रतिष्ठान प्रदेश में विश्वस्तरीय तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधाएं मिलने से लोगों को बेहतर विकल्प अपने ही क्षेत्र में मिलेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिष्ठान के स्वामी व भाजपा नेता ललित मिगलानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि रुद्रपुर और मुरादाबाद में सफल संचालन के बाद अब हल्द्वानी में यह तीसरा स्टूडियो खोला गया है। यह शोरूम कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हाईटेक उत्पाद उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें आधुनिक इंटीरियर सॉल्यूशंस के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि ‘टोस्टम’ विश्व के अग्रणी ब्रांड्स में शामिल है, जो अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, मजबूती, आधुनिक डिजाइन और ईको-फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) तकनीक के लिए जाना जाता है। बदलते समय में सुरक्षित और आकर्षक डोर-विंडो सिस्टम हर घर और व्यावसायिक भवन की जरूरत बन चुके हैं। उन्होंने गृह निर्माण और रेनोवेशन कराने वाले लोगों को एक बार शोरूम पर आकर आधुनिक उत्पादों का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री (वनवासी कल्याण आश्रम) डाल चन्द्र, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश परिहार, डी.के. शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, भारत भूषण चुग, विवेक सक्सेना, जे.बी. सिंह, हरनाम चौधरी, डॉ. रवि फुटेला, डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, पंकज बंगा, अशोक सरना, शिवम ठुकराल, सौरभ, सोमन, नरेश चंदौला, बाला अदलखा, अशोक गोल्डी, संजय अदलखा, मोहन गोयल, रौनिक नारंग, जगदीश टंडन, मनीष छाबड़ा, समरवीर सिंह, अमरीक चावला, गोल्डी पसरीचा, मानिक अरोरा, अशोक चावला, अशोक गुंबर, हिमांशु मिड्डा और नवीन जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *