रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब

Share News

– भूतबंगला, धर्मनगर व ट्रांजिट कैंप में हुए विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा का जन्मदिवस क्षेत्र में अभूतपूर्व जनसमर्थन, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर विशाल जनआशीर्वाद सभाओं तक दिनभर चले कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर विधायक अरोरा को दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिला शक्ति, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का शुभारंभ 29 जुलाई को पांच मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं और समर्थकों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए विधायक के सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।

भूतबंगला स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। समर्थकों ने विधायक शिव अरोरा का फूल-मालाओं, बड़ी माला, गदा और तलवार भेंट कर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात सिटी क्लब में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया।

ग्रामीण क्षेत्र धर्मनगर में विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद ट्रांजिट कैंप स्थित नारायण कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां मनाईं।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जन्मदिवस पर जनता से मिला अपार स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। रुद्रपुर के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपाध्यक्ष शालनी बोरा, उपेंद्र चौधरी, सुरेश कोली, पंजाबी महासभा प्रदेश महामंत्री राजकुमार फूटेला, उपाध्यक्ष राजेश डाबर, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, विजय जग्गा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश, जगदीश विश्वास, अनिल शर्मा, अमित नारंग, रोशन अरोरा, रश्मि रस्तोगी, प्रीति धीर, हरनाम चौधरी, केपी राठी, डॉ. सीमा अरोरा, शौर्य अरोरा, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *