रुद्रपुर के रिटेल बाजार को नई सौगात, स्वर्णिम हाइट्स में वेस्टसाइड की एंट्री

– ओमेक्स रिवेरा में टाटा समूह के फैशन ब्रांड के शोरूम का शुभारंभ

– पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के परिधान से लेकर होम डेकोर तक की मिलेगी रेंज

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। शहर के रिटेल बाजार में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। ओमेक्स रिवेरा स्थित स्वर्णिम हाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में टाटा समूह के लोकप्रिय फैशन ब्रांड ‘वेस्टसाइड’ के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन स्वर्णिम हाइट्स के स्वामी विजय भूषण गर्ग और सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने सपरिवार रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

शुभारंभ समारोह में वेस्टसाइड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। नए शोरूम के खुलने से रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा। यहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के परिधानों के साथ फुटवियर तथा होम डेकोर की आधुनिक रेंज उपलब्ध होगी।

शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय स्तर पर प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड की उपलब्धता से शहर के रिटेल बाजार को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।रुद्रपुर के रिटेल बाजार को नई सौगात, स्वर्णिम हाइट्स में वेस्टसाइड की एंट्री

इस अवसर पर आयुष गर्ग, पुलकित गर्ग, सोमपाल सिंह, सतेंद्र जांगड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में टाटा वेस्टसाइड समूह के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement