अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरु
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधमसिंहनगर की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
बुधवार को एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पहला मुकाबला मौर्य क्रिकेट अकादमी और छावनी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। छावनी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 30 ओवरो के खेल में 7 विकेट पर 174 रन बनाएं। जिसमें अर्शील ने 52 अनमोल शर्मा ने 44 रनों का योगदान दिया। मौर्य अकादमी की तरफ से सचिन सकलानी व संस्कार श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी में नौ विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान मयंक मुडिला ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली।
दूसरा मैच विशेष क्रिकेट अकादमी बागवाला में एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी और मुंजाल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरो में 314 रन बनाए। मृत्युंजय ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों की पारी खेली । आदित्य साह ने 45 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी मुंजयाल क्रिकेट अकादमी 70 रनों पर आउट हो गई। उवी ने 15 रनों का योगदान दिया। एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी की तरफ से जीवन यादव ने 5, आयुष गुप्ता और रणवीर ने 2-2 विकेट लिए। एमिनिटी स्पोर्ट्स अकादमी ने मैच 240 रनों से जीतकर दो अंक प्राप्त कर लिए।
मैच के अंपायर दीपक आर्य और सत्येंद्र मिश्रा रहे। इस अवसर पर बलवंत सिंह, गौरव तिवारी ,आफताब आलम सुनील यादव मौजूद रहे।

