एमेनिटी अकैडमी बनीं अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग की चैंपियन 

Share News

निदिश पचौरी ने खेली 107 रनों की आतिशी पारी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर के तत्वाधान में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एमेनिटी की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

सोमवार को फाइनल मैच एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी व रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी के मध्य एमिनिटी ग्राउंड में खेला गया। टॉस जीतकर एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 50 ओवर्स में अपने सभी विकेट्स खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनिंग करने उतरे अंशुल व आदित्य अग्रवाल ने पारी को अच्छे से खेल शुरू ही किया था कि आदित्य 9 रन बनाकर श्रेय की गेंद पर हर्षित को कैच दे बैठे। पहले डाउन पर उतरे निदिश पचौरी ने पारी को बहुत अच्छे से संभाला व टीम को 122 गेंदों में 107 रनों का अपना विशाल स्कोर दिया।

एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से अंशुल ने 27 अक्ष चौहान ने 28 रनों के योगदान दिया। वहीं रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में आदित्य, रुद्रा व आरनीष ने 2-2 विकेट्स लिये। लक्ष्य 257 रनों के पीछा करने उतरी रुद्रा लायंस क्रिकेट अकादमी मात्र 37 ओवर्स में अपने सभी विकेट्स खोकर 145 रनों पर सिमट गई। नैतिक भट्ट ने 51, अर्णव गुप्ता व हर्षित ने क्रमशः 10 व 13 रनों के योगदान दिया।

एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में गगन व लोकेश ने 3-3, अथर्व ने 2 व निदिश व आकाश ने1-1 विकेट लिए। इस तरह एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने यह फाइनल मैच 112 रनों से अपने नाम कर लिया। एमेनिटी मदन लाल क्रिकेट अकादमी अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग की चैंपियन बनी। मैच के मैन ऑफ द मैच नीतीश पचौरी रहे। मैच के यहां पर राजेंद्र कुमार और नवीन पंत टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हाइलैंडर अकादमी के शिवम, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नितिन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शिवम तथा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र हर्षित कुमार रहे।

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के उपसचिन नूर आलम द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर गौरव तिवारी ,आफताब आलम ,कपिल, मोहम्मद नवाज, राजेंद्र कुमार ,बलवंत सिंह, इंद्र नीलकर ,सुनील यादव उपस्थित रहे


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *