रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

विधायक शिव अरोरा बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर की सड़कों पर अभूतपूर्व उत्साह और राष्ट्रभक्ति का सैलाब देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वावधान में अग्रसेन चौक से एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा सहित सैकड़ों युवाओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए शिरकत की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में पूरा शहर भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए विधायक शिव अरोरा ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की गौरवशाली विरासत, अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और 140 करोड़ देशवासियों की एकता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना करते हुए कहा, यह अभियान हर भारतीय के दिल में राष्ट्र के प्रति समर्पण को गहरा करने का काम कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के स्वाभिमान को नमन करे। विधायक ने देश के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को सबसे अहम बताया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करना और हर नागरिक तक राष्ट्रीयता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश की आन-बान-शान की रक्षा और सम्मान हर भारतीय का परम कर्तव्य है।

भव्य तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, गजेंद्र प्रजापति, रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी, प्रमोद मित्तल, रोहित गुप्ता, जितेंद्र संधू, मनीष गोस्वामी, राज कोली, विक्की राघव, रविंद्र धामी, सुनील सिंह, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, नवजोत सिंह, मयंक माटा, मोहित कुमार, विपिन, मनीष पाल, नितिन ठाकुर, सूरज सिंह और नीलकंठ राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement