कबाड़ की दुकान में छुपाया था भगवान का खजाना

Share News

नौगजा पुलिया के पास दबोचा गया मंदिरों का चोर,कबाड़ी भी गिरफ्तार

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो 

काशीपुर। पुलिस ने क्षेत्र के तीन प्रसिद्ध मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मंदिरों से चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

दरअसल, चोरों ने 26 मई की रात नागन शक्ति मंदिर, चोरी, 31 मई की रात नागनाथ मंदिर और गंगे बाबा मंदिर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इस मामले में नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक  राजेश शर्मा एवं नागन शक्ति मंदिर के सचिव अभिषेक कम्बोज की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए थे।

एसएसपी अजय गणपति ने धार्मिक स्थलों पर हुई इन चोरियों को गंभीरता से लेते एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मेहनत की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया।

छह जून को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर शातिर चोर तालिब हुसैन निवासी रेलवे लाइन, रेलवे पड़ाव, रामनगर को नौगजा पुलिया के पास से चोरी के माल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ दबोच अभियुक्त तालिब ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों सन्नी निवासी रेलवे पड़ाव, रामनगर और मोईन निवासी पूछड़ी, रामनगर के साथ मिलकर तीनों मंदिरों में चोरी की थी और चोरी का सारा सामान काशीपुर के ही एक कबाड़ी जलीश अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर को बेचा था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कबाड़ी जलीश अहमद को भी उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए 15,420 रूपये,  दो नाग प्रतिमा, दो कलश, एक पीले रंग की गदा, तीन त्रिशूल, दो गुंबद वाले पीले धातु के कलश, 17 घंटियां और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की। 

 

 

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *