महापौर ने कल्याणी नदी के सफाई अभियान का लिया जायजा

Share News

– जलभराव से मुक्ति के लिए एक्शन में रुद्रपुर नगर निगम

– कल्याणी नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सुचारु बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान।

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। शहर को जलभराव मुक्त और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम द्वारा कल्याणी नदी की व्यापक सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। महापौर विकास शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नदी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर शर्मा ने कहा, बरसात के मौसम में कल्याणी नदी के उफान से आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बना रहता है। मानसून पूर्व सफाई के बाद अब दोबारा गाद हटाकर नदी के पानी का निकास सुगम बनाया जा रहा है ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

कहा कि नगर निगम शहर के सभी प्रमुख नदी-नालों की नियमित सफाई करा रहा है। इसके साथ ही, शहर में जलभराव के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर निगम अल्पकालिक सफाई अभियानों के साथ-साथ दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर भी पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता से काम कर रहा है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *