मौसम की मार, हवा में चक्कर लगाकर दिल्ली लौटा विमान, 78 यात्री से सवार 

कम विजिबिलिटी से पंतनगर की दोनों फ्लाइट रद्द

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, पंतनगर। तराई में छाए कोहरे का असर विमान सेवा पर पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी के चलते पंतनगर और दिल्ली के बीच इंडिगो कंपनी की दोनों उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। दिल्ली से आई फ्लाइट तो हवा में चार चक्कर लगाने के बाद बिना लैंडिंग के वापस लौट गई।

रविवार को दिल्ली से पहली फ्लाइट तय समय पर 13.05 बजे पंतनगर पहुंची थी। लो विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। हवा में विमान में चार चक्कर लगाए और 78 यात्री लेकर दिल्ली लौट गया। इस विमान से दिल्ली जाने का इंतजार कर रहे  76 यात्रियों को निराश होना पड़ा। लो विजिबिलिटी के चलते दिल्ली से 16.05 बजे पंतनगर पहुंचने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। इस फ्लाइट से 73 यात्रियों को पंतनगर और 70 यात्रियों को दिल्ली जाना था।

एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि लो विजिबिलिटी के चलते हवाई सेवा बाधित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement