तीन अवैध धार्मिक संरचनाओं का मिटा दिया नामो निशान

Share News

उधमसिंहनगर में भोर होते ही गरजा प्रशासन का पीला पंजा

न्यूज एंड नॉक डेस्क, गूलरभोज। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के अभियान को तेज करते हुए  गूलरभोज और दिनेशपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान विरोध की आशंका के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा और आवाजाही के रास्ते बंद कर दिए गए

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने करीब तीन महीने पहले इन निर्माणों का सर्वे किया था। इनमें एक मस्जिद और दो मजार शामिल थी। संबंधित पक्षों को भूमि स्वामित्व के दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई भी वैध प्रमाण पेश नहीं किया जा सका। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ठंडे नाले के पास अवैध कब्जेदारों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन इन विशेष संरचनाओं पर कोई कानूनी रोक नहीं थी।

डीएम नितिन भदौरिया ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। सिंचाई विभाग की जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराकर विभाग को सौंप दिया गया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *