रेडियोलॉजी का छात्र और लैब कर्मी निकले बाइक चोर

शौक और शॉर्टकट ने बना दिया अपराधी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रूद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है।

बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 13 मई  की रात सिडकुल सिटी पार्क के बाहर से दो लोगों को दबोचा। उनके कब्जे से होंडा एक्टिवा, होंडा शाइन, हीरो एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर बाइक, स्कूटी बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शिक्षित हैं। इनमें से एक आरोपी, भोला सरकार, निजी हॉस्पिटल से रेडियोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रहा है, जबकि दूसरा आरोपी विक्की विश्वास रुद्रपुर की चीमा पैथोलॉजी लैब में कार्यरत है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों जल्द पैसा कमाने के लालच में इन घटनाओं को अंजाम दिया।

अभियुक्तों ने बताया कि वे मेट्रोपोलिस मॉल, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर और अन्य सार्वजनिक स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी करते थे। वे इन वाहनों को बेचने की फिराक में थे, लेकिन कागजात न होने के कारण बेच नहीं पा रहे थे। इस सफलता में सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, उप-निरीक्षक अनिल सिंह मेहता, पंकज सिंह मेहर, हेड कांस्टेबल हरीश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल नितिन कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement