विश्व पर्यावरण दिवस पर शांतिपुरी और किच्छा खनन क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण

Share News

ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

न्यूज एंड नॉक डेस्क

शांतिपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तत्वावधान में एक सराहनीय पहल की गई। विभाग द्वारा शांतिपुरी और किच्छा खनन क्षेत्र व उसके आसपास के इलाकों में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खनन क्षेत्रों के समीप पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना और हरियाली को बढ़ावा देना है।

शुक्रवार को जिला खान अधिकारी मनीष परिहार की देखरेख में भारी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान स्थानीय ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी और सुलभ माध्यम है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों और ग्रामवासियों से अपील की कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनकी सही ढंग से देखभाल और सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी उठाएं ताकि वे वृक्ष बन सकें।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *