


– रक्तदान शिविर में 61 यूनिट ब्लड एकत्र
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो
रुद्रपुर।मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती एवं युवा नेता स्वर्गीय बंटी कोली के जन्मदिवस पर काशीपुर रोड स्थित गाबा चौक के पास रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 61 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती और स्वर्गीय बंटी कोली ने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दोनों का असामयिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति थी, लेकिन उनके विचार और सामाजिक कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि समाज के प्रति योगदान से होती है। ठुकराल ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी दोनों नेताओं की स्मृति में जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में सुनील चुघ, संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप चीमा, योगेश चौहान, वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला, पार्षद जितेश शर्मा, विजय फुटेला, शगुन अरोरा, सिमरन अरोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा सहित भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक सत्यम शर्मा, डॉ. कनिका वाधवा, अभिषेक, दिव्यांशु विश्वकर्मा, गीता, स्वाति और अंशुल सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

