अवैध खनन पर एक्शन: उधमसिंहनगर में दो स्क्रीनिंग प्लांट सीज

Share News

एक पट्टे का ई-रवन्ना किया गया सस्पेंड

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। ऊधमसिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला खान अधिकारी (ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल) नवीन सिंह के नेतृत्व में टीम ने काशीपुर और सितारगंज तहसील क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर दो स्क्रीनिंग प्लांटों को सीज कर दिया गया, जबकि एक खनन पट्टे का ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार खनन विभाग को काशीपुर तहसील के अजीतपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खान अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। यहाँ संचालित जगदम्बा स्क्रीनिंग प्लांट और माधव स्क्रीनिंग प्लांट की बारीकी से जाँच की गई। जाँच के दौरान दोनों प्लांटों में भारी अनियमितताएँ पाई गईं।।इस पर टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों स्क्रीनिंग प्लांटों का ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड कर उन्हें सीज कर दिया है। जिला खान अधिकारी ने बताया कि इन प्लांटों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

खनन विभाग की टीम ने सितारगंज तहसील के उकरोली क्षेत्र में भी छापेमारी की। यहाँ संचालित एक खनन पट्टे पर अनियमितता पाए जाने पर सख्त एक्शन लेते हुए उसका भी ई रवन्ना -पोर्टल सस्पेंड कर दिया गया है।

खनन निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का अवैध खनन या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और छापेमारी जारी रहेगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *