डैम किनारे घिनौना खेल और पुलिस से मुठभेड़

Share News

– 2 किमी पीछा कर पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा 30 साल का गोपी

– पुलिस ने तमंचा और लूटा माल किया बरामद

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

नानकमत्ता। युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, छह अगस्त की आधी रात को प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। मच्छी झाला के पास डैम बंधे पर एक बिना नंबर की संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। गलाबाग के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल फिसलने पर आरोपी झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद जब फायरिंग जारी रही, तो पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल होकर पकड़ा गया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 5 अगस्त को उसने अपने दो साथियों दीपक सिंह और मनोज भाटिया के साथ मिलकर नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर नकदी और पर्स लूटा था तथा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा और एक कारतूस,  लूटा हुआ पर्स, 1,220 भारतीय मुद्रा, 30 नेपाली मुद्रा, एक एक्सिस बैंक ATM कार्ड, मोबाइल बिल व फोटो के साथ घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने मुठभेड़ व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *